कोरोना काल में वो एक दिन
शरद को कलकत्ता से गाजियाबाद आए 12 दिन हुए थे। सरकारी क्वार्टर में क्वारंटाइन का दूसरा सप्ताह चल रहा था। शरद के बाबूजी श्री राजेश शर्मा दिन में दो बार फोन करके उसका हाल जानते थे। हर बार एक ही चेतावनी दी जाती थी। " देखो कुछ दिन बचे हैं इस अज्ञातवास में। घर आते ही तीसरे दिन शादी हो जानी है। किसी से ज्यादा मेलजोल करके वायरस ना ले बैठना।" शरद तो बस 'जी बाबूजी,जी बाबूजी' कहता रहता जैसे बहुत ही आज्ञाकारी लड़का है। बात खत्म करके शरद छत की तरफ सीढ़ियां चढ़ने लगा। बाहर घूमने की मनाही है लेकिन छत तो अपनी है। चलो! हल्की सी धूप ही ताप लेते हैं। आज छत का नजारा बाकी दिनों से कुछ अलग था। पीली साड़ी पहने एक अनजान लड़की अपने गीले बालों को सुखा रही थी। सुनहरी धूप में चमकती पीली साड़ी सरसों के सुहाने खेत से लग रहे थे। लंबे बाल जैसे गेहूं की पकी बालियां आपस में सर सर कर रही हो। " यह बला कौन है? इतने दिनों से तो यहां दिखाई नहीं दी।' शरद मन ही मन सोचने लगा। शरद की एकटक देखती निगाहों को अनजान लड़की ने भाप लिया। " क्या हुआ जनाब? अजीब शक्ल है क्या मेरी?" " अरे नहीं नही...