Posts

Showing posts with the label poem

पानी की कहानी

बचपन में सोचते थे  सिर्फ प्यास बुझाता पानी जब समझ के साथ आई जवानी  तब समझने लगे हैं पानी की कहानी वो गीले बालों का पानी वो मखमली से गालो पर पानी एक होश भूलाता पानी एक दिल जलाता पानी   गालों से लबों पर बहता पानी  तूम चुप रहो है सब कुछ कहता पानी तेरी गर्दन पर खिलखिलाता पानी  मेरे मन में छटपटाता पानी मेरी सांसो का अटकता पानी  पसंद नहीं बस तेरी आंखो का पानी कहीं उलझन में कहीं सुलझन में पर चीखती बहुत है पानी की कहानी मुट्ठी में जो आए ना किसी की किस्मत पानी  मेरी जेब है खाली कैसे घर जाऊं मैं क्या बच्चों को बस पिलाऊँ पानी गरीब के मटको में पीने को नहीं है जनाब के घर गड्डों में नहाने को इतना पानी वो डराते हैं जमीं घट रही है समुद्रों का बढ़ता पानी समझ से परे है फिर भी  क्यों बोतलों में बिकता पानी  किसी को नीला किसी को काला पानी सबकी अपनी-अपनी पानी की कहानी तपती धूप में किसी बदन पर आया पानी निहारते जालिमों के मुंह में आया पानी देखा,पकड़ा,खींचा उनकी प्यास बुझा गया पानी लेकिन जिंदगी किसी की अब हो गई है पानी-पानी  ओ बेशर्म ओ बेहया  तुझे डुबने को ...